लॉकडाउन के दौरान छात्र कैसे करें समय का सदुपयोग

क्यों हुआ लॉकडाउन?

कोरोनावायरस तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। साथ ही भारत में इसके मरीज बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी की चलते 23 मार्च 20 को प्रधानमंत्री ने पूरे देश में 21 दिन के लिए संपूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी। कोरोना वायरस की शुरूआत चीन से हुई थी, लेकिन अब यह पूरी दनिया में फैल चुका है। अमेरिका, इटली, फ्रांस, आयरलैंड, ब्रिटेन, डेनमार्क, न्यूज़ीलैंड, पोलैंड और स्पेन में भी कोरोना वायरस को रोकने के लिए उचित उपाय किए जा रहे हैं। देश के हालात अब ऐसे हो गए हैं अगर लॉकडाउन को खत्म किया जाता तो कोरोना के फैलने का खतरा और बढ़ जाता।

आपातकालीन व्यवस्था को लॉकडाउन कहते हैं, जिसके तहत सार्वजनिक यातायात के साथ-साथ निजी प्रतिष्ठानों को भी बंद किया जाता है। हेल्थ इमरजेंसी के तहत देश के तमाम हिस्सों में लॉकडाउन लगाया गया।

कोरोना वायरस के कारण बोर्ड परीक्षा स्थगित-

तेजी से फैल रहे कोरोना वायरस की वजह से देश में सावधानी बरती जा रही है। जिसकी वजह से बोर्ड की परिक्षांए भी रद्द कर दी गई हैं। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है। सीबीएससी ने बोर्ड की परिक्षाएं स्थगित कर दी है। जिसे लेकर बच्चों के अभिभावक बहुत चिंता में हैं। वहीं आईसीएससीई ने 10 वीं और 12 वीं की परिक्षाएं स्थगित कर दी है। यह परिक्षाएं 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होनी थी।

लॉकडाउन के वक्त छात्र अपने ज्ञान को कैसे बढ़ायें-

कोरोना महामारी की वजह से पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। जिसकी वजह से सभी परिक्षाओं को स्थगित कर दिया है। अब ऐसे में सभी एजुकेशनल एक्टिविटीज को बंद कर दिया गया है। लेकिन ये छात्रों के लिए बहुत अच्छा मौका है अपनी स्किल्स को अच्छा बनाने का। कुछ इस तरह छात्र लॉकडाउन को काफी यूज़फुल बना सकते हैं।

ऑनलाइन कोर्सेस का सहारा लेकर छात्र पढ़ सकते हैं। या फिर इंटरनेट का सहारा लेकर अपने टीचर्स से आगे की सिलेबस और कोर्स की जानकारी ले सकते हैं। वीडियो कॉन्फ्रैंसिंग के जरिए जुड़ कर सहायता ले सकते हैं। कई ऑनलाइन एजुकेशनल एप हैं जिनसे वो अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

मानव संसाधन मंत्रालय समय के सदुपयोग के लिए शिक्षकों व छात्रों की मदद कर रहा है। दस ऑनलाइन शिक्षण पाठ्यक्रम जारी किए गए हैं। इन पोर्टल पर ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्सेज की डिजिटल सामग्री उपलब्ध है। जिस पर यूसीजी द्वारा मान्यता प्राप्त कई कोर्स मिल जाएंगे।

इस लॉकडाउन में छात्र अपनी कमजोर स्किल्स को भी बेहतर बना सकते हैं। उनको ऐसी चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है जो  उनको सही तरीके से नहीं आती। कोई ऐसा विषय जो कमजोर हो और उसे बेहतर बनाना हो। या कोई ऐसी भाषा जो वह सीखना चाहते हों, ऑनलाइन वह सीख सकते हैं। इंटरनेट की दुनिया ने सब चीजें आसान कर दी हैं। अब सभी तरह के कोर्स ऑनलाइन पर सीख सकते हैं। छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं। मैथ्स इंगलिश, रीजनिंग, करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर भी पकड़ बना सकते हैं।

छात्रों के लिए यह पीक टाइम है, जिसको वह कई तरीके से उपयोग कर सकते हैं। विषय से हटकर भी पढ़ सकते हैं। स्कूल और कॉलेज के वक्त उनको समय नहीं मिलता कुछ अलग पढ़ने का तो वह लॉकडाउन का सदुपयोग करके वह कर सकते हैं। नई कविताएं पढ़ सकते हैं या खुद लिख भी सकते हैं। कई तरह की मैगजीन पढ़कर भी वह अपना समय व्यतीत कर सकते हैं।

छात्र ऑनलाइन टेस्ट, असाइनमेंट के जरिए भी अपने ज्ञान को और मजबूत कर सकते हैं। इससे उनको पता भी चलता रहेगा की वह परिक्षा के लिए तैयार है या नहीं।

निष्कर्ष-

कोरोनावायरस की वजह से हुए इस लॉकडाउन का सभी को सदुपयोग करना चाहिए। जो लोग अपनी कार्यशैली  से परेशान थे या फिर कुछ लोग जो कुछ करना चाहते थे लेकिन अपनी जॉब या पढ़ाई के वजह से समय नहीं निकाल पा रहे थे, उन लोगों के लिए यह बहुत अच्छा मौका है। वह लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में रह कर कई चीजें कर सकते हैं। इंटरनेट ने सब कुछ आसान बना दिया उनको कहीं बाहर जाने की आवयश्यकता नही है वह घर पर बैठ कर नई चीजें सीख भी सकते हैं, साथ ही समय का सदुपयोग भी कर सकते हैं, और घर पर रह कर अपनी और अपने परिवार की रक्षा कर सकते हैं।